समय बिताने के लिए दोस्तों के साथ ताश खेलने गया ट्रक ड्राइवर, 24 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए

ANS NEWS-समय बिताने के लिए दोस्तों के साथ ताश खेलने गया ट्रक ड्राइवर, 24 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए
                                                                                                                                                                                                                                                   अमरावती, 26 अप्रैल (एएनएस)। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में लॉकडाउन की वजह से समय काटने के इरादे से दोस्तों और पड़ोसियों के साथ ताश खेलने के चक्कर में 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी कृष्णा जिले के जिलाधिकारी ए मोहम्मद इम्तियाज ने दी। 


उन्होंने बताया कि विजयवाड़ा के ही एक अन्य इलाके में एक और ट्रक चालक द्वारा समय बिताने के लिए एक साथ जमा होने की वजह से 15 और लोग कोविड-19 के मरीज हो गए हैं। इम्तियाज ने बताया कि गत दिनों में दोनों घटनाओं से करीब 40 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 


उन्होंने बताया कि शहर के कृष्ण लंका इलाके में समय काटने के लिए ट्रक चालक दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मिलकर ताश खेल रहा था जबकि महिलाएं समूह बना कर तंबोला खेल रही थी। इस दौरान सामाजिक दूरी का अभाव होने की वजह से 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। 



इम्तियाज ने बताया कि इसी तरह की घटना कर्मिका नगर में हुई। ट्रक चालक ने सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया जिसकी वजह से 15 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। वीडियो संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं करना संक्रमण बढ़ने का कारण है। उन्होंने संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि विजयवाड़ा में अब तक कोविड-19 के लगभग 100 मामले सामने आ चुके हैं।


Popular posts
देश के सभी पत्रकारों को केंद्र सरकार का तोहफा,'पत्रकार वेलफेयर स्कीम' में हुआ संशोधन
लिस्ट हुई जारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ ने दिल्ली मरकज में शामिल  उत्तरप्रदेश के सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन करने का आदेश दिया।
Image
देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के 5734 केस, 166 की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना वायरस चीन में इतना फैल चुका है के वहाँ की सरकार को 80हजार से भी ज्यादा लोगो को मारने की अनुमति दे दी है । और लाखों करोड़ों की संख्या में सुअर, मुर्गी, बतख, मुर्गियों के बच्चों को ,ओर मुर्गी के अंडों को जलाकर या गड्डो में गाड़ा गया है ।
उत्तरप्रदेश(2788) मे आज 121 नये केस आये केस आये और 48 लोग ठीक हुए l आगरा मे 32, मेरठ 25, ग़ज़िआबाद और नॉएडा मे 12, फ़िरोज़ाबाद 11, कानपुर 10, इटावा मे 4 नये केस आये l