इन 9 देशों में नहीं है कोरोना वायरस का नामोनिशान

इन 9 देशों में नहीं है कोरोना वायरस का नामोनिशान
नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया की नाक में दम कर रखा है लेकिन 9 देश से यह अभी भी दूर है।जी हांदुनिया के इन 9 देशों में कोरोना वायरस का नामोनिशान तक नही है।दुनिया के सिर्फ यही 9 देश ऐसे बचे हैं जहांकोरोना अपना कहर बरपाने से बाज आ रहा है परन्तु इन्ही देशों के साथ लगने वाले देशों यानी पड़ोसी देशों की इसने हालत पतली कर रखी है।
दरअसल, जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया के मामलों का एक बड़ा डेटा तैयार किया है।जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने ही बताया है कि अब दुनिया के मात्र 9 देश ही कोरोना की गिरफ्त से बाहर हैं।ये 9 देश कोरोना वायरस की जद में अभी तक नहीं आए हैं।
1- मध्य एशिया में स्थित देश तुर्कमेनिस्तान ने तो अपने देश में कोरोना वायरस शब्द पर ही प्रतिबंध लगा दिया है।मास्क लगाकर घूमने और महामारी की बात करने पर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दे रही है।कोरोना के रोकथाम के सोशल पोस्ट और दीवारों पर लगे पोस्टर भी हटा दिए गए हैं।
2- मध्य एशिया का ही दूसरा देश है ताजिकिस्तान। यह देश अपने पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है।यहां लोग ट्रैकिंग-क्लाइंबिंग के लिए आते हैं।इसने मार्च के शुरुआत में ही दुनिया के देशों के नागरिकों को अपने यहां आने से मना कर दिया था।अब इसने कहा है कि विदेशी नागरिक के साथ साथ उसका जो नागरिक विदेशों में रह रहा है वह भीवहां नही आ सकता है जब तक सब ठीक न हो जाए।
3- चीन से सटा हुआ उत्तर कोरिया भी अब तक कोरोना वायरस के चंगुल से मुक्त है।यह दुनिया के सबसे सीक्रेट देशों में से एक माना जाता है। चीन में कोरोना वायरस के फैलते ही इसने अपनी सारी सीमाएं सील कर दी थीं। विदेशी नागरिकों का आना-जाना वैसे ही उत्तर कोरिया में ज्यादा नहीं है।
4-उत्तरी अफ्रीका के दक्षिणी सूडान में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस देश की आबादी 1.11 करोड़ है। इस देश की सीमाएं भी सील हैं।न कोई बाहर जा पा रहा है, न ही कोई अंदर आ पा रहा है लेकिन जनजीवन सामान्य है।
5-मध्यपूर्वी देश यमन भी अभी तक कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा हुआ है।इस देश ने कई सालों तक गृहयुद्ध का सामना किया है।भूख और गरीबी से भी यहां बहुत से लोग मारे गए हैं लेकिन यहां अभी तक कोरोना नहीं पहुंचा है।यहां की आबादी करीब 3 करोड़ है।
6- दक्षिण अफ्रीकाई देश बुरुंडी भी कोरोना वायरस के संक्रमण से अछूता है।यह देश अपने वाइल्डलाइफ, जंगल और हरियाली की वजह से जाना जाता है।इस देश में भी कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
7- पूर्वी अफ्रीका का मालावी।इस देश की पहचान यहां का वाइल्डलाइफ, जंगल, जीव-जंतु और तट हैं। यहां का ग्रेट रिफ्ट वैली और मालावी लेक काफी प्रसिद्ध है।इस देश में भी अभी तक कोरोना वायरस का एक भी केस नहीं मिला है।
8- अफ्रीका का लिसोथो देश। यह देश अपने बर्फ से ढके पहाड़ों और वन्यजीव अभ्यारण्यों के लिए जाना जाता है।ये देश भी अब तक कोरोना वायरस से अछूता है।
9- कोमोरोस देश में भी अब तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।ये देश भी अफ्रीका में है।ये ज्वालामुखीय द्वीपों का समूह है। लोग इन द्वीपों को परफ्यूम आईलैंड भी कहते हैं क्योंकि यहां खुशबूदार पेड़ मिलते हैं।


Popular posts
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
न कलम बिकता है, न कलमकार बिकता है।
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
खेत से बाजरा की बाली लेकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़खानी लड़की के आरोप के मुताबिक लड़की के साथ किया बलात्कार
सास भी कभी बहू थी.....
Image