बीड़ी नही मिलने पर बेटे ने लगाई फांसी,मौत

बीड़ी नही मिलने पर बेटे ने लगाई फांसी,मौत


 


डिहिया गांव में शनिवार की सायं पिता से बीड़ी मांगने को लेकर उठे विवाद में शराबी पुत्र ने घर के भीतर कमरे में नायलून की रस्सी से फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। 
गांव निवासी देवीदीन बिंद (22)पुत्र पारस बिंद ट्रक चालक था। वह शराब का भी आदती बन चुका था। लाक डाउन के चलते लगभग एक माह से घर पर ही रह रहा था। शराब की लत के चलते उसका आये दिन पिता से विवाद होता रहता था। शनिवार को वह शराब के नशे में अपने पिता से बीड़ी पीने के लिए मांग रहा था। जिसको लेकर बाप बेटे में विवाद हो गया। उसने अपने पिता की लात घूंसा से पिटाई कर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घंटो बाद उसकी पत्नी प्रियंका बाहर से आवाज देकर दरवाजा खोलने का अनुग्रह करती रही। अंदर से कोई हलचल न होने पर वह शोरगुल करने लगी। मौके पर जुटे ग्रामीणो ने दरवाजा तोड़ जब अंदर पहुचे तो वे सन्न रह गये। देवीदीन का शव छत की हुक से नायलून की रस्सी के सहारे हवा में झूल रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव नीचे उतार उसे कब्जे में ले लिया।