यूपी: अंबेडकरनगर में थाना अध्यक्ष ने थाने में फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

बड़ी खबर


यूपी: अंबेडकरनगर में थाना अध्यक्ष ने थाने में फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप


उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से बड़ी खबर है। यहां एक थाना अध्यक्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  थाना अध्यक्ष के फांसी लगाने की खबर से हड़कंप मच गया। 
जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाने के थाना अध्यक्ष बब्बू लाल मिश्रा ने बुधवार सुबह करीब चार बजे थाना परिसर में बने आवास में फांसी लगा ली। फांसी लगाने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 
बब्बू लाल मिश्रा गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना इलाके के अकौनी पूरेखेत के रहने वाले थे। बब्बू लाल मिश्रा के फांसी लगाने की खबर जैसे ही विभाग के अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। 
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बब्बू लाल मिश्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Popular posts
न कलम बिकता है, न कलमकार बिकता है।
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
खेत से बाजरा की बाली लेकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़खानी लड़की के आरोप के मुताबिक लड़की के साथ किया बलात्कार
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
सास भी कभी बहू थी.....
Image