प्रधान जी बना दिए ऐसा मृत्यु प्रमाण पत्र, चारों तरफ उड़ रही खिल्ली

प्रधान जी बना दिए ऐसा मृत्यु प्रमाण पत्र, चारों तरफ उड़ रही खिल्ली


लखनऊ. उन्नाव के एक ग्राम प्रधान का कारनामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जनपद के विकास खंड असोहा की ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान बाबूलाल ने एक ऐसा प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिसकी चौतरफा आलोचना हो रही है और ग्राम प्रधान की काबिलियत पर सवाल उठ रहे हैं। सिखइया ग्राम प्रधान ने एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया जिससे सोशल मीडिया पर उनकी फजीहत हो रही है।
17 फरवरी को सिखइया ग्राम प्रधान ने एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया। इस प्रमाण पत्र में उन्होंने मृतक का नाम लिखते हुए लिखा कि अमुक व्यक्ति का निधन हो गया है। अंतिम लाइन में उन्होंने लिखा कि मैं इनके (मृतक) उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। यहीं पर उनसे चूक हो गई, जिसे सोशल मीडिया पर खूब चटकारे लेकर शेयर किया जा रहा है।


Popular posts
न कलम बिकता है, न कलमकार बिकता है।
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
खेत से बाजरा की बाली लेकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़खानी लड़की के आरोप के मुताबिक लड़की के साथ किया बलात्कार
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
सास भी कभी बहू थी.....
Image