पाकिस्तान में क्वेटा प्रेसक्लब के पास फिदाईन हमला, 7 लोग मरे 21 घायल

पाकिस्तान में क्वेटा प्रेसक्लब के पास फिदाईन हमला, 7 लोग मरे 21 घायल


 


पाकिस्तान में क्वेटा प्रेसक्लब के पास फिदाईन हमला, 7 लोग मरे 21 घायल



पाकिस्तान के क्वेटा में प्रेस क्लब के पास सोमवार की शाम हुए जबरदस्त बम धमाके में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है।


*इस धमाके में 21 लोग घायल भी हुए हैं। क्वेटा के डीआईजी अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया है कि प्रारंभिक जांच से ऐसा लगाता है कि यह एक फिदायीन हमला था। पुलिस ने इलाके को घेर कर संदिग्ध लड़ाकों की तलाश कर दी है।*


*ध्यान रहे*, क्वेटा अशांत बलूचिस्तान का कैपिटल टाउन है। बलोचिस्तान में पाकिस्तान की सरकारें स्थानीय लोगों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करती है।


 बलूचिस्तानियों का कहना है कि 1948 में पाकिस्तान ने धोखे से कब्जा कर लिया था। 


बलूचिस्तान पूरे पाकिस्तान का 44 प्रतिशत क्षेत्रफल है। बलूचिस्तान की धरती बहुत समृद्ध है।


 यहां की खनिज संपदा का पाकिस्तानी सरकारें अपने हित में करती रहती हैं 


लेकिन बलूचिस्तानियों को स्वास्थ्य, शिक्षा और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया नहीं है। 


बलूचिस्तानियों के साथ पाकिस्तान दोयम दर्जे के नागरिकों की तरह बर्ताव करता है।


 *यही कारण है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है।*


पाकिस्तान विरोधी सशस्त्र बलूच ग्रुप अक्सर सुरक्षाबलों को निशाना बना कर बम विस्फोट या फिदाईन हमला करते रहे हैं।