मौसम ने अचानक करवट ली, अगले 36 घंटों में तेज बारिश की संभावना

मौसम ने अचानक करवट ली, अगले 36 घंटों में तेज बारिश की संभावना


#लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने अचानक करवट ली है। बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम ठंडा बना हुआ है। आकाश में रह रह कर बादल घुमड़ रहे हैं। राजधानी लखनऊ में पांच बजे सुबह का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी 36 घंटों में प्रदेश में तेज हवाओं, ओलावृष्टि और भारी बारिश होने की संभावना है।


सोमवार रात करीब 9 बजे प्रदेेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। तमाम जगह पर ओले गिरे। हवाएं तेज थी। तापमान में काफी गिरावट आई। पूरे दिन मौसम ठंडा बना रहा। धूप केे बावजूद प्रदेश के कई जिलों में ठंड का यह आलम था कि सर्दी से लोग कंपकपा रहे थे।


भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 36 घंटों के दौरान उत्‍तर प्रदेश सहित देश के कई राज्‍यों में तेज बारिश की आशंका है। बारिश के साथ ही कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं तो कहीं बिजली भी चमक सकती है। बारिश का यह दौर 28 और 29 फरवरी तक जारी रहेगा। चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0 प्वाइंट 9 किलोमीटर पर अभी मौजूद है।


पहाड़ों में बर्फ पिघलने और सर्द हवाएं चलने से मैदानों में सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचने से उत्तराखंड में बारिश के आसार बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश में बारिश का यह दौर 26 फरवरी के बाद बढ़ सकता है। 28, 29 फरवरी और 1 मार्च के बीच बारिश हो सकती है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।


Popular posts
न कलम बिकता है, न कलमकार बिकता है।
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
खेत से बाजरा की बाली लेकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़खानी लड़की के आरोप के मुताबिक लड़की के साथ किया बलात्कार
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
सास भी कभी बहू थी.....
Image