होली पर मौसम: जानिए होली पर कैसा रहता है मौसम और 10 मार्च, 2020 को जब देश मनाएगा रंगों का पर्व तब कैसा होगा मौसम का मिजाज़

होली पर मौसम: जानिए होली पर कैसा रहता है मौसम और 10 मार्च, 2020 को जब देश मनाएगा रंगों का पर्व तब कैसा होगा मौसम का मिजाज़



भारत में हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है होली। रंगों का यह पर्व आमतौर पर भारत के उत्तरी, मध्य और पूर्वी इलाकों में उल्लास के साथ मनाया जाता है। होली पर्व का भारत में पौराणिक महत्व है। भारत के कई धार्मिक ग्रंथों में होली पर्व मनाए जाने का उल्लेख है। यही कारण है कि होली को भारत का अत्यंत प्राचीन त्योहार माना जाता है।


इस पर्व का वर्णन जैमिनी के पूर्व मीमांसा-सूत्र और कथा गार्ह्य-सूत्र, नारद पुराण औऱ भविष्य पुराण जैसे पुराणों की प्राचीन हस्तलिपियों और ग्रंथों में मिलता है।


वसंत ऋतु में मनाए जाने के कारण इसे वसंतोत्सव भी कहा जाता है। होली का त्योहार मथुरा में विशेष रूप से मनाया जाता है। राधा और गोपियों संग कृष्ण की होली विश्व प्रसिद्ध है। यही कारण है कि दुनिया भर से बड़ी संख्या में लोग होली पर मथुरा पहुँचते हैं।


कब पड़ता है होली का त्योहार?
होली त्यौहार आमतौर पर मार्च में आता है। यह पर्व हिंदू पंचांग (विक्रम संवत) की तिथियों पर आधारित होता है, इसलिए तिथियों के आगे पीछे होने के कारण कभी मार्च के आरंभ में तो कभी मार्च के आखिर में होली का पर्व आता है। हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार फाल्गुन पुर्णिमा को होलिका दहन होता है और फाल्गुन प्रतिपदा को रंग खेला जाता है। इस बार यह क्रमशः 9 और 10 मार्च को पड़ेगा।


*कैसा होता है होली पर मौसम*


होली पर्व पर मौसम बदलाव कर रहा होता है। इसे एक मौसमी पड़ाव मान सकते हैं। होली से देश भर में मौसम बदलने लगता है। यानी एक तरफ सर्दी की विदाई हो रही होती है तो दूसरी ओर गर्मी का आरंभ औपचारिक तौर पर हो जाता है। देश के सभी इलाकों में दिन और रात के तापमान बढ़ने लगता है।


हालांकि हर वर्ष होली पर एक जैसा मौसम देखने को नहीं मिलता। किसी साल होली पर मौसम काफी गर्म हो जाता है तो किसी वर्ष तापमान कम होते हैं और धूप का भी असर बहुत नहीं होता, जिससे सुबह और रात में मौसम ठंडा रहता है। दूसरी ओर होली जब मार्च के आखिर में पड़ती है तब गर्मी शुरू हो चुकी होती है। मार्च के आखिर में पड़ने वाली होली पर बच्चों का हुड़दंग देखते ही बनता है।


*9-10 मार्च को कैसा रहेगा देश में मौसम*


होली से पहले उत्तर भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं जिसके कारण उत्तर भारत में पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। मार्च का पहला सप्ताह बारिश वाला होने रहेगा। इस दौरान पूर्वी और मध्य भारत के भागों में भी बारिश की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में बहुत अधिक वृद्धि नहीं हो पाएगी।


हमारा अनुमान है कि इस बार होली पर मौसम ठंडा रहेगा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड समेत पूर्वोत्तर राज्यों तक अधिकतर इलाकों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहेगा।


होली पर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण भारत के राज्यों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होगा।


 


Popular posts
न कलम बिकता है, न कलमकार बिकता है।
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
खेत से बाजरा की बाली लेकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़खानी लड़की के आरोप के मुताबिक लड़की के साथ किया बलात्कार
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
सास भी कभी बहू थी.....
Image