बोले राजाराम पाल :  2022 में बनेगी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की  सरकार

बोले राजाराम पाल :  2022 में बनेगी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की  सरकार

 देश प्रदेश में चारों तरफ जंगलराज : मसूद अख्तर
 जिले में कराएंगे कांग्रेस की ताकत का एहसास, उखाड़ फेंकने भाजपा सरकार : *चौधरी मुजफ्फर अली*
देश को तबाही की तरफ ले जा रही भाजपा सरकार: शशि वालिया
कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन के लिए मर मिटने को तैयार लेकिन बड़े नेता करें सहयोग:  हाशिम चौधरी
इका नेत्री उमा भाषण, अर्चित जैन, अब्दुल कादिर त्यागी, महानगर अध्यक्ष अरुण शर्मा ने भी संबोधित किया।
सहारनपु 【उत्तर प्रदेश】 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वह समाज के हर वर्ग को जोड़ने की मुहिम चलाएंगे और 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर  की कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। यह बातें पूर्व सांसद ने गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित *पिछड़ों, अति पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों* को जोड़ने के लिए आयोजित अपने मंडलीय भ्रमण के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आज मात्र कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ही महिलाओं, बेरोजगारों, युवाओं और  किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। सपा और बसपा डरकर अपने घरों में बैठी हैं। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जन समस्याएं सुनने और उन्हें हल कराने तथा पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के गुर भी बताए।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि कांग्रेस ही देश के आमजन की पार्टी है दुनिया जानती है कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश को आजादी मिली है। हमारी नेता की नीयत और नीति साफ है । चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत ऐसी नहीं, जो अब कांग्रेस को सत्ता में आने से रोक सके क्योंकि भाजपा से जनता तंग आ चुकी है।
 कांग्रेस के विधायक मसूद अख्तर ने भाजपा सरकार में बलात्कार और भ्रष्टाचार से लेकर भाजपा की एक-एक जनविरोधी नीति को विस्तार से समझाते हुए कहा के कांग्रेस ही वह विचारधारा है जो देश को धर्मनिरपेक्षता के पथ पर चलाते हुए विकास करा सकती है।
 कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि वालिया के क्रांतिकारी भाषण ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया और उन्होंने भ्रष्टाचार, मॉब लिंचिंग, नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण के संबंध में विस्तार से बताया और जमकर भाजपा पर प्रहार करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।
 पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता लियाकत अली एडवोकेट ने कहा कि जब देश में आजादी की लड़ाई चल रही थी तब  आरएसएस के नेता अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे, लेकिन आज हमारे लोगों के गुमराह होने के कारण वह सत्ता पर काबिज होकर देश को लूटने का काम कर रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील चौधरी अंबोली ने कहा कि गन्ना सोसायटियों और कॉपरेटिव संस्थाओं पर भी कांग्रेस को मजबूती से चुनाव लड़ कर वहां अपना कब्जा करना है ताकि भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को रोका जा सके।
वरिष्ठ कांग्रेसी एवं किसान नेता हाशिम चौधरी ने संगठन से संबंधित बातों और कार्यकर्ताओं की पीड़ा को विस्तार से रखते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी संगठन के लिए मर मिटने को तैयार हैं, बशर्ते कांग्रेस के बड़े नेता भी उनका सहयोग करें। हाशिम चौधरी की इन  बातो पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खूब तालियां बजाई।
कांग्रेस की इस बैठक में संजीव कौशल, शीला चक्रवर्ती, शहजाद उस्मानी, मोहम्मद सुफियान, सोनू प्रधान, चौधरी ओमपाल, संजय चौधरी, राजेश तोमर एडवोकेट,नसीब खान,मोगा जी सहित कांग्रेस के सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सबने मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत करते हुए कांग्रेस के जुझारू जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली का भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया।