यूपी में 10 प्रतिशत पीआरवी पर महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी

यूपी में 10 प्रतिशत पीआरवी पर महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी
डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश पुलिस की आपात सेवा 112 की 10 प्रतिशत पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।  
      वह शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित यूपी 112 के मुख्यालय में महिला पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे। महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से पीआरवी पर नियुक्त 40 महिला पीआरवी कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसमें उन्हें कार्यों, उत्तरदायित्वों एवं व्यवहारिक कौशल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
     डीजीपी ने कहा कि जिलों में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों का विशेष प्रशिक्षण सत्र शुरू किया गया है। प्रशिक्षण के बाद महिला कर्मियों की चरणबद्ध ढंग से पीआरवी पर नियुक्त किया जाएगा, जो सामान्य गश्त एवं आपात प्रतिक्रिया के कार्य भी करेंगी। यूपी पुलिस की पीआरवी में महिलाओं के तैनात होने के बाद महिलाओं की मदद के रोज नए उदाहरण सामने आ रहे हैं। 
      महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनें अफसर
डीजीपी ने महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनने व रिस्पांस टाइम कम करने की नसीहत दी। साथ ही क्राइम सीन मैनेजमेंट, कानून-व्यवस्था व आकस्मिक प्रणाली के बारे में 'टिप्स' दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस सेवा की और प्रभावी भूमिका होगी। एडीजी यूपी 112 असीम अरुण ने कहा कि इस पहल से प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मियों में उत्साह है।


Popular posts
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
कोरोना जैसे गहरे संकट के समय में हिन्दु-मुसलमान के बीच नफ़रत फैलाने वालों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दो टूक ऐसे समय में नफरत फैलाने वाले हैं गद्दार।
Image
एस. आर. हास्पीटल के डॉक्टर पिता-पुत्र निकले कोरोना पाजिटिव। हास्पीटल को किया गया सील।
Image
ठाकुरद्वारा मे मिला कोरोना वायरस युवक, युवक को कोरोना वायरस की आशंका पर दिल्ली किया रेफर
किशोरी की गला घोटकर हत्या