NRC और CAA कानून के खिलाफ कमलनाथ सरकार जनता के साथ उतरी रोड पर,किया पैदल मार्च।

NRC और CAA कानून के खिलाफ कमलनाथ सरकार जनता के साथ उतरी रोड पर,किया पैदल मार्च।


भोपाल मोदी सरकार द्वारा बनाए गए NRC और CAA कानून के खिलाफ मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अपने मंत्रियों,विधायको और हज़ारो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मध्यप्रदेश की आम जनता को लेकर रोड पर उतर आई। 


आज कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने हज़ारो की तादाद में रोशनपुरा चौराहे से लेकर मिंटो हाल तक पैदल मार्च किया। इस पैदल मार्च में मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश के विधायकों समेत कांग्रेस के हज़ारो कार्यकर्ताओं के साथ ही मध्यप्रदेश की जनता भी शामिल रही। हाथों में मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कानून के विरोध में तख्तियां और मोदी सरकार विरोधी नारों के साथ ही NRC और CAA जैसे काले कानून का विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की माँग करते हुए मिंटो हाल पहुंचे।


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहाकि मोदी सरकार ने जो कानून बनाया हैं वो कानून संविधान विरोधी,धर्म विरोधी,संस्कृति विरोधी हैं उन्होंने कहाकि की ऐसे काले कानून को हम मध्यप्रदेश में लागू नही होने देंगे जो कानून लोगो को बांटने के लिए बनाया गया हैं मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार इस कानून का पुरजोर विरोध करती हैं और इस कानून का तब तक विरोध करती रहेगी जब तक इस काले कानून को वापस नही लिया जाता।