झारखंड में किसके सर सजेगा ताज,होगा फैसला आज।

 झारखंड में किसके सर सजेगा ताज,होगा फैसला आज।


रांची झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान में आज 8 बजे वोटों की गिनती होगी दोपहर तक झारखंड की स्थिति साफ हो जाएगी की किसके सर मुख्यमंत्री पद का ताज सजेगा।


झारखंड में 30 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक हुए पाँच चरणों में मतदान हुआ था अब देखना ये हैं की झारखंड में भाजपा सरकार मुख्यमंत्री  रघुवरदास के नेतृत्व में वापसी करती है या कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी को बहुमत मिलता हैं।


वैसे एक्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन के हर नेतृत्व में सरकार बनती दिख रही हैं वही लालूप्रसाद यादव की आरजेडी भी भरपूर दम भर रही हैं 81 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान में सरकार बनाने के लिए 41 सीटों की जरूरत हैं आज फैसला हो जाएगा की भाजपा अपनी नीतियों को जीत में तब्दील कर पाती हैं या जनता मौजूदा देश के हालात को देखते हुए बदलाव चाहती हैं।