झारखंड में हेमंत सोरेन को मिला ताज, रघुवर दास का छिना राज 

झारखंड में हेमंत सोरेन को मिला ताज, रघुवर दास का छिना राज 


 


     रांची,झारखंड विधानसभा चुनाव के अबतक आए नतीजों में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन बहुमत पार करता हुआ दिखाई दे रहा है। ताजा रुझानों के अनुसार, गठबंधन को अब तक 45 सीटों पर बढ़त हासिल है। वहीं, बीजेपी सिर्फ 24 सीटों पर आगे है। इन आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में रघुवर दास से ताज छिनकर हेमंत सोरेन के पास जाता हुआ दिखाई दे रहा है। 


झारखंड के गोमिया से आज्सू के लंबोदर महतो, चंदनक्यारी से भाजपा के मंत्री अमर कुमार बाउड़ी, खूंटी से भाजपा के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, बेरमो से कांग्रेस के राजेंद्र सिंह, कोलेबीरा से कांग्रेस के विक्सल कोंगाड़ी और डुमरी से झामुमो के जगन्नाथ महतो ने जीत हासिल की है।