दरभंगा: दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। दुष्कर्मी जहां एकतरफ पाँच साल की बच्ची को हैवानियत का शिकार बना रहे हैं, वहीं 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी दुष्कर्मी ने नही बख्शा।

दरभंगा: दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। दुष्कर्मी जहां एकतरफ पाँच साल की बच्ची को हैवानियत का शिकार बना रहे हैं, वहीं 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी दुष्कर्मी ने नही बख्शा। ताजा मामले में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि 65 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद अभियुक्त ने दांत काट-काट कर बुरी तरह घायल कर दिया है। महिला को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है क्योंकि उसके शरीर के कई अंगों में दांत काट कर जख्मी कर दिया गया है।
हालांकि इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफएसएल टीम ने भी जांच की है। अभियुक्त और पीड़िता का मेडिकल भी करा दिया गया है। जल्दी ही चार्ज शीट समर्पित कर स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान डोमू साह के पुत्र 35 वर्षीय दिलीप साह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि 65 वर्षीया महिला गांव में अकेली रहती है। बुधवार की रात घर में सोई हुई थी। दिलीप साह घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद महिला के शरीर में जगह-जगह दांत काट कर घायल कर दिया। बहादुरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्मी का मेडिकल जांच भी कराया गया है कि कहीं वह नशे की हालत में ऐसा कुकर्म तो नहीं किया है। महिला के पुत्र बिहार से बाहर रहकर कार्य करते हैं।