कोर्ट परिसर में वकीलों पर पुलिस ने गोलीयाँ चलाई।


कोर्ट परिसर में वकीलों पर पुलिस ने गोलीयाँ चलाई।


 


दिल्ली के तीस हजारी अदालत में पुलिसकर्मी ने वकीलों पर गोलियां चलाईं है। दो वकीलों को गोली लगने की सूचना है। घटना आज दोपहर करीब 3 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक वकील के हाथ और दूसरे की छाती में गोली लगी है। कई वकील घायल भी हुए हैं। पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी, उसी बीच एक पुलिसकर्मी ने गोलियां चला दीं। जिसके पश्चात वकीलों और पुलिस में तनातनी का मौहाल पैदा हो गया। लगातार वकील तीस हजारी कोर्ट की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया हैं। घायल वकील का नाम विजय वर्मा बताया जा रहा है। *बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के वाइस चेयरमैन डीके सिंह एक अन्य वकील के पैर में गोली लगने की भी पुष्टि की है।* बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने छुपने की नियत से खुद को लॉकअप में बंद किया हुआ है।
*वीडियो बना रहे मीडियाकर्मियों को भी पुलिस कर्मियों ने पीटा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मिडियाकर्मी मौके पर पहुंचे थे। तीस हजारी कोर्ट के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। पुलिस वालों ने सभी दरवाजों के इर्द-गिर्द घेरा बना दिया है, ताकि और वकील अंदर ना घुसने पाए। कोर्ट के आसपास आने जाने वाले रास्तों पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। वकील को गोली लगने के बाद देश भर के वकीलों में गुस्सा है।