झारखंड में पांच चरणों में होंगे चुनाव

झारखंड में पांच चरणों में होंगे चुनाव


झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होगी।


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। पांच चरणों के मतदान में दूसरे चरण की वोटिंग सात दिसंबर को होगी।


तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर जबकि 16 दिसंबर को चौथे चरण का मतदान होगा। पांचवें और आखिरी चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। झारखंड में 2.265 करोड़ वोटर हैं। इस बार मतदान केंद्रों में भी 20 फीसदी का इजाफा किया गया है।


 


Popular posts
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
ओडिशा के क्वारंटाइन सेंटर से 200 मजदूर भागे,,
हाइकोर्ट ने एलडीए के विकास कार्यो की जांच के दिए आदेश.... 14 कॉलोनियों के विकास कार्यो की होंगी जांच....
सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में गए थे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे सांसद दुष्यंत सिंह कल संसद भवन भी पहुंचे थे दुष्यंत सिंह
नमामि गंगे की खुली पोल, गंगा जल ना तो पीने योग और ना ही नहाने के क़ाबिल।