भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल जिसके संगठनात्मक चुनाव में होता है लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया का पालन : के. के. सिंह , जिला सह चुनाव अधिकारी भाजपा

भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल जिसके संगठनात्मक चुनाव में होता है लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया का पालन : के. के. सिंह , जिला सह चुनाव अधिकारी भाजपा


सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने संगठनात्मक चुनाव के तहत मण्डल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी। आज पयागीपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पर जिला सह चुनाव अधिकारी के.के. सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, जिला चुनाव के नोडल कृपा शंकर मिश्र, उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी एवं भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी की उपस्थित में प्रेस वार्ता कर 26 मण्डल में से 20 मण्डल अध्यक्ष की व 26 जिला प्रतिनिधियों में से 19 जिला प्रतिनिधि की घोषणा कर दी।उन्होने कहा पार्टी ने मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के नामों में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए हर जाति के लोगों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। 


भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिला सह चुनाव अधिकारी के .के. सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक एवं सर्वस्पर्शी प्रक्रिया के तहत संगठन के निचली इकाई बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर के चुनाव पारदर्शी ढंग से संपन्न कराती हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 18-22 सितम्बर के बीच संगठन की निचली इकाई बूथ स्तर के चुनाव संपन्न कराये थे। 2118  बूथों में से 2070 बूथों का गठन कर बूथ स्तर पर सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष व समिति की संरचना पूर्ण की गयी। शेष बचे 48 बूथो का भी गठन शीघ्र किया जाएगा। 


श्री सिंह ने आगे बताया कि 13 - 14 अक्टूबर को संगठन की द्वितीय इकाई मण्डल स्तर के चुनाव संपन्न हुए। जिले के 26 संगठनात्मक मण्डलों में मण्डल चुनाव अधिकारियों की उपस्थित में मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के चुनाव संपन्न कराये गये। जिसमें से आज 26 मण्डल अध्यक्षों में से 20 मण्डल अध्यक्ष की व 26 जिला प्रतिनिधियों में से 19 जिला प्रतिनिधि की घोषणा की जा रही है। 6 मण्डल अध्यक्ष व 7 जिला प्रतिनिधि की घोषणा बाद में की जायेगी। इसको प्रदेश नेतृत्व ने होल्ड पर रखा है। के.के. सिंह ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की संभावित तारीख 20-21 नवम्बर रखी गयी है।उन्होने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिये जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू सहित पदाधिकारीयोंं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। 


भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी राम जियावन मोर्या एवं जिला सह चुनाव अधिकारी के.के. सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूंची अनुसार मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के नाम निम्नवत है। 


1:- मण्डल कुड़वार -  अध्यक्ष महावीर श्रीवास्तव व जिला प्रतिनिधि रामसूरत तिवारी , 2:- मण्डल बल्दीराय - अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि एवं जिला प्रतिनिधि राम कृपाल यादव 3:- मण्डल धम्मौर - अध्यक्ष नंदलाल पाल एवं जिला प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा 4:- मण्डल पीपरगांव - अध्यक्ष प्रदीप पांडे एवं प्रतिनिधि होल्ड पर है। 5:- मण्डल करौंदीकला - अध्यक्ष सुनील सोनी एवं जिला प्रतिनिधि संतोष कुमार उपाध्याय 6:- कादीपुर मण्डल - अध्यक्ष भूपेन्द्र पाठक एवं प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह 7:- मण्डल राहुल नगर - अध्यक्ष ब्रम्हदेव सिंह एवं प्रतिनिधि महेन्द्र प्रताप गोस्वामी 8:- दोस्तपुर मण्डल - अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता एवं प्रतिनिधि विनोद कपूर घोषित किये गए है। 


इसी क्रम में 9:- मण्डल अर्जुनपुर - अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह एवं प्रतिनिधि रजनीकांत त्रिपाठी 10:- मण्डल प्रतापपुर कमैचा - अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह एवं रमापति मौर्या 11:- मण्डल अमरुपुर - अध्यक्ष प्रदीप रावत एवं जिला प्रतिनिधि मुकेश तिवारी 12:- मण्डल भदैयां - अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी एवं जिला प्रतिनिधि अमरनाथ सोनी 13:- मण्डल कूरेभार - अध्यक्ष संदीप पांडे एवं प्रतिनिधि वंशगोपाल सिंह 14:- मण्डल सेमरी - अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं प्रतिनिधि घनश्याम वर्मा 


इसी क्रम में 15:- मण्डल गोसैसिंहपुर - अध्यक्ष रामनायक पाल एवं जिला प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार सिंह 16:- मण्डल मोतिगरपुर - अध्यक्ष डा0 रिपन कुमार विश्वास एवं जिला प्रतिनिधि हरिशंकर शर्मा 17:- मण्डल जयसिंहपुर - अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा  एवं जिला प्रतिनिधि दलजीत सिंह 18 :- मण्डल दूबेपुर - अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एवं जिला प्रतिनिधि अशोक यादव 19:- मण्डल लोहरामऊ - सतीश कुमार सिंह एवं प्रतिनिधि अनिल कुमार मिश्र 20:- मण्डल धनपतगंज - अध्यक्ष संदीप तिवारी एवं जिला प्रतिनिधि संतबख्श सिंह की घोषणा की गई है।