आगरा में खनन माफियाओं ने सब इंस्पेक्टर को मारी गोली...

 आगरा में खनन माफियाओं ने सब इंस्पेक्टर को मारी गोली...


गोली लगने से एसआई की हालत गंभीर


मुखबिर की सूचना पर खनन माफियाओं को रोकने के दौरान हुआ था हादसा


घायल एसआई निशामक त्यागी को किया आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में गम्भीर हालात में एडमिट कराया गया है।



आगरा : खनन माफिया के गुर्गे ने दारोगा को गोली मारी
आगरा: इरादत नगर के सद्दुपुर में खनन माफिया के गुर्गे ने बालू से भारी ट्रैक्टर-ट्राली रोकने पर दारोगा को गोली मारकर घायल कर दिया। 
मामले के अनुसार इरादत नगर थाने में तैनात दारोगा निशामक त्यागी अवैध बालू और पत्थर के खनन खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत चेंकिग कर रहे थे। इसी दौरान निशंक त्यागी और पुलिसकर्मियों ने सद्दुपुरा में पीपल रोड की ओर से आती बालू से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली को रोका। चालक से रवन्ना दिखाने की कहा। इस ट्रैक्टर चालक ने दारोगा पर तमंचे से फायर कर दिया। 
गोली निशंक त्यागी के दाहिनी जांघ के पार हो गई। वह घायल होकर गिर गए। दोबारा उठकर चालक का पीछा करने की कोशिश की ,लेकिन वह जंगल में होकर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने दारोगा को तत्काल कार से लाकर आगरा के दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई है। 
निशंक त्यागी वर्ष 2018 बैच के दारोगा हैं। वह गाज़ियाबाद के थाना मुराद नगर के गांव रावली कला के रहने वाले हैं।