*पत्नीp के साथ बिगड़े ऐसे संबंध कि छुट्टी पर आए फौजी ने खालिया जहर*
रीवा. पत्नी से विवाद पर फौजी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। शुकव्रार की रात उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया था जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। घटना से पूरा परिवार सकते में है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुट गई है। सिविल लाइन थाना अन्तर्गत पडऱा निवासी फौजी कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई जब उनकी हालत खराब हो गई। घटना देखकर पूरे परिवार के होश उड़ गए। फौजी को तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां देररात उनकी मौत हो गई। घटना से पूरे मोहल्ले में सनाका खिंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किये है। वे कुद दिन पूर्व ही छुट्टी पर आए थे। मूलत: फौजी अमरपाटन थाने के मगराज डोमा गांव के निवासी है और परिवार समेत पडऱा में रहते थे। उनका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्ट्यिा पत्नी से विवाद को लेकर यह आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। उनके छोटे-छोटे बच्चों व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था।...