महऋषि बाल्मीकि जयंती पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा


महऋषि बाल्मीकि जयंती पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा


 


बिलग्राम हरदोई महर्षि वाल्मीक की जयंती पर नगर के विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा निकालकर लोगों को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।शोभायात्रा का आयोजन नगर के मोहल्ला मल कंठ से शुरू हुआ सुबह 10 बजे महर्षि बाल्मीकि का पंडाल सजा कर पूजन किया गया पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती मालती रमन गुप्ता अपने पति राजारमन गुप्ता के साथ मलकंठ पहुंच कर महर्षि के चित्र पर पुष्प माला अर्पित किये। जिसके बाद भव्य शोभायात्रा निकली गयी जिसमें दर्जनों प्रकार की झांकियां महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थी। शोभा यात्रा जैसे ही नगर के सदर बाजार पहुंची तभी वहां पर मौजूद सैकडो लोगों ने पुष्प बरसा कर महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से भगवान श्रीगणेश, भगवान श्रीकृष्ण, भोलेनाथ व अन्य देवी देवताओं की झांकियां थीं। जिन्हें देखने के लिए सड़कों व छतों पर महिला पुरुषों व बच्चों की भीड़ लग गई। नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई ये शोभायात्रा बड़ा चौराहा पहुंची जहां से सदर बाजार फिर पीपल चौराहा पहुंच कर शोभायात्रा का समापन हो गया।


Popular posts
न कलम बिकता है, न कलमकार बिकता है।
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
खेत से बाजरा की बाली लेकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़खानी लड़की के आरोप के मुताबिक लड़की के साथ किया बलात्कार
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
सास भी कभी बहू थी.....
Image