जेठ नेमहिला से की छेड़छाड़, विरोध जताया तो तेल डाललगा दी आग

*जेठ नेमहिला से की छेड़छाड़, विरोध जताया तो तेल डाललगा दी आग


बाहुबली न्यूज़ हिसार क्षेत्र के एक गांव में जेठ ने अपने भाई की पत्नी से छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध जताया तो आरोपी व उसकी मां ने तेल डालकर महिला को आग के हवाले कर दिया। तीन सप्ताह से अस्पताल में भर्ती महिला की मौत हो गई। पुलिस ने घायलावस्था में महिला के बयान पर उसके जेठ व सास के खिलाफ केस दर्ज किया।इससे पहले पुलिस ने आरोपी पर 354ए व 307 के तहत केस दर्ज किया था, लेकिन महिला की मौत के बाद इसमें हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के मुताबिक महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि 18 सितंबर को वह खेत में जा रही थी। इस दौरान उसका जेठ भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि महिला के जेठ ने उससे जबरदस्ती करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। बाद में जब महिला के पति ने आरोपी को इस बारे कहा तो वह झगड़ा करने लगा।


महिला के अनुसार बाद में आरोपी व उसकी मां ने उस पर तेल डालकर आग लगा दी, जिस वह बुरी तरह झुलस गई। झुलसी महिला का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के दो बच्चे हैं।


Popular posts
न कलम बिकता है, न कलमकार बिकता है।
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
खेत से बाजरा की बाली लेकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़खानी लड़की के आरोप के मुताबिक लड़की के साथ किया बलात्कार
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
सास भी कभी बहू थी.....
Image