ग्रेटर नोएडा पति से झगड़े के बाद महिला ने ज़हर खाकर दी जान -

ग्रेटर नोएडा पति से झगड़े के बाद महिला ने ज़हर खाकर दी जान -



ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद जहर का सेवन कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के वाटिका कॉलोनी में रहने वाली गीता का बीती रात उसके पति मनोज से झगड़ा हो गया था। बाद में महिला ने जहर का सेवन कर लिया।
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में महिला को आज सुबह नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजीव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला का पति फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला की बेटी ने पुलिस को झगड़े और जहर के सेवन के बारे में बताया।


Popular posts
न कलम बिकता है, न कलमकार बिकता है।
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
खेत से बाजरा की बाली लेकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़खानी लड़की के आरोप के मुताबिक लड़की के साथ किया बलात्कार
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
सास भी कभी बहू थी.....
Image