गला घोंटकर वृद्ध की हत्या, तीन सौ मीटर दूर झाड़ी में फेंका शव

*गला घोंटकर वृद्ध की हत्या, तीन सौ मीटर दूर झाड़ी में फेंका शव*


रीवा. घर में अकेले वृद्ध की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद उनका शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर झाडिय़ों में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना बिछिया थाने के सिलपरा की है।


सिलपरा निवासी रामप्रताप चतुर्वेदी (70) की हत्या हुई है। शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार देखा गया था। घटना के समय वे घर में अकेले थे और उनकी बहू नवरात्रि पर मायके गई थी। दोपहर जब लोगों ने उनके घर में ताला बंद देखा तब उनकी तलाश शुरू हुई। परिजन भी घर पहुंच गए जिन्होंने हर संभावित जगहों पर उनकी तलाश की लेकिन वृद्ध का पता नहीं चला। पूरी रात उनकी जानकारी नहीं मिलने पर सुबह परिजन घटना की शिकायत दर्ज करवाने बिछिया थाने पहुंचे। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उनका शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर झाडिय़ों के बीच में बरामद हुआ।...