उ प्र सहित 16 राज्यो मे श्रमिक, दैनिक मजदूरो राज्य मे प्रवासी राशन कार्ड नम्बर बताओ राशन पाओ

उ प्र सहित 16 राज्यो मे श्रमिक, दैनिक मजदूरो राज्य मे प्रवासी राशन कार्ड नम्बर बताओ राशन पाओ


 लखनऊ 7  खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा COVID महामारी की विषम परिस्थियों में लाक्डाउन से प्रभावित श्रमिकों, दैनिक मज़दूरों तथा अन्य राज्यों में प्रवासी उत्तर प्रदेश के निवासियों की विशेष सुविधा हेतु भारत सरकार की “One Nation, One Card” योजना के तहत राष्ट्रीय राशन पोर्टबिलिटी की शुरुआत 1 मई से की गई। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश का कोई लाभार्थी अन्य राज्य से तथा अन्य राज्य का कोई भी लाभार्थी उत्तर प्रदेश से NFSA के तहत बने किसी भी राशन कार्ड की राशन संख्या मात्र बताकर राशन ले सकता है।यह सुविधा आधार आधारित वितरण एवं पिछले 6 माह से सक्रिय राशन कार्डों पर ही होगी।


फ़िलहाल उत्तर प्रदेश सहित 16 राज्य (आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश) तथा केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के लाभार्थी आपस में राशन पोर्टबिलिटी का लाभ उठा सकेंगे। प्रवासी मज़दूरों को इस योजना का विशेष लाभ मिलेगा। 
अब तक 5.95 लाख अंतःजनपदीय, 44,535 अंतर्जनपदीय लाभार्थियों ने राज्य स्तरीय पोर्टबिलिटी का लाभ लिया। 19 महाराष्ट्र, 1 केरल, 19 हरियाणा के लाभार्थियों ने उत्तर प्रदेश से राशन लिया। उत्तर प्रदेश के 3 लाभार्थि ने कर्नाटक से, एक ने गोवा से और 8 ने महाराष्ट्र से राष्ट्रीय राशन पोर्टबिलिटी का लाभ उठाते हुए राशन लिया।


2) 1 मई से 11 मई तक, सामान्य वितरण साइकल में गेहूँ और चावल दोनों वितरित हो रहा है। आज 15.11 लाख परिवारों के 61 लाख लोगों को 32563 MT राशन वितरण हुआ।


3) अब तक 2.96 करोड़ परिवारों के 12.40 करोड़ लोगों को 6.87 लाख MT राशन दिया गया। कुल लक्षित वितरण का क़रीब 87% वितरण हुआ।अंतयोदय कार्डधारकों, श्रमिकों/मज़दूरों हेतु वितरण निशुल्क हो रहा है। कुल वितरण का 35% निशुल्क वितरण हुआ।


4) दिनांक 15 तारीख़ से 25 मई तक, प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निशुल्क वितरण किया जाएगा जिसमें सभी कार्डधारकों को उनके राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल नि:शुल्क दिया जाएगा।


5) करोना की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अब तक क़रीब 4.94 लाख नए राशन कार्ड बनाए गए ताकि मजदूर/नरेगा श्रमिक तथा अन्य ज़रूरतमंद को राशन मिल सके। 


6) दिव्यांग/निशक्त जनों तथा हाट्स्पाट में कम्प्लीट लाक्डाउन की स्थिति में राशन की होम डिलिव्री की जा रही है।
          भावना की पुकार संवाददाता