17 मई के बाद सप्ताह में 3 दिन संपूर्ण लॉकडाउन कर सकता है प्रशासन

17 मई के बाद सप्ताह में 3 दिन संपूर्ण लॉकडाउन कर सकता है प्रशासन



एसएसपी ने बदले 2 सीओ के सर्किल
मेरठ। एसएसपी अजय साहनी ने 2 सीओ के सर्किल बदले। दिनेश कुमार शुक्ला, सीओ कोतवाली को सीओ सिविल लाईन व सीओ सिविल लाईन संजीव देशवाल को सीओ कोतवाली बनाया गया।


 


दवा व्यापारी नेताओं में गुटबाजी, खुले बाजार
मेरठ। खैरनगर के दवा व्यापारी नेताओं में गुटबाजी एक बार फिर सामने आई। गुरुवार को मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने महामंत्री रजनीश कौशल को पद से मुक्त कर दोपहर बाद दुकानें खोलने का एलान कर दिया, जबकि रजनीश ने शनिवार तक बाजार बंद रखने की घोषणा की थी। ऐसे में रजनीश का कहना है कि बिना व्यापारियों की बैठक किए उन्हें महामंत्री पद से नहीं हटाया जा सकता। इसी बीच इंद्रपाल ने घनश्याम मित्तल को नया महामंत्री बनाने का दावा किया है।


आज दिये जायंगे नये पास
मेरठ। एडीएम सिटी अजय तिवारी ने बताया कि सरकारी विभागों के पास बन गये हैं। गुरुवार को पूर्ण लॉकडाउन होने के कारण कोई भी पास लेने नहीं आया। आज पास दिए जाएंगे। शनिवार से नये पास से वाहनों का संचालन होगा। अब तक लगभग 14700 पास बनाये गये हैं।


आज से चलेंगे उद्योग-धंधे
मेरठ। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि जिन उद्योग इकाइयों को चलाने की अनुमति दी गई है, वे आज से संचालन कर सकते हैं। नये उद्योग इकाइयों को अभी मंजूरी नहीं दी जा रही है। पूर्व की भांति कारखाने और बाजार भी सशर्त खुलेंगे।


बढ़ाया जाए संपूर्ण लॉकडाउन
मेरठ। हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष नवीन अरोड़ा ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर लॉकडाउन में सख्ती और 7 दिन लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है। कोशिश संगठन के अध्यक्ष अजय सेठी ने भी संपूर्ण लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है।  भावना की पुकार संवाददाता