राजस्थान में आज 117 मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 678 हुई

राजस्थान में आज 117 मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 678 हुई


 
जयपुर। 
राजस्थान में आज 117 मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में मरीजों की संख्या 678 हो गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। 


मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस (COVID-19) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। एक 80 वर्षीय व्यक्ति का कस्तूरबा अस्पताल में निधन हो गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इसकी जानकारी दी है। धारावी निवासियों की स्क्रीनिंग आज से शुरू हो गई है। 


महाराष्ट्र मेडिकल एसोसिएशन की 150 डॉक्टरों की एक टीम, प्रक्रिया में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के श्रमिकों की मदद कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 239 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 7,447 मामलों की पुष्टि हो गई है। 6,565 लोगों का इलाज जारी है और 642 लोग ठीक हो गए हैं।