हरियाणाआरोग्य सेतू एप देगा कोरोना की जानकारी

हरियाणाआरोग्य सेतू एप देगा कोरोना की जानकारी


सोनीपत: क्या आप कोविड-19 के संक्रमण में आने से बचे हुए हैं। यदि आपको यह जानना है, तो आप मदद ले सकते हैं आरोग्य सेतु ऐप की। आरोग्य सेतु ऐप आपको तत्काल इसकी जानकारी देगा। यह कहना है नगर एवं योजनाकार विभाग के निदेशक तथा कोविड-19 की रोकथाम के लिए नियुक्त सोनीपत जिला के चार्ज अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग का।
पांडुरंग ने कहा कि केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लांच किया है। इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति स्वयं को कोरोना वायरस स्टेटस पता कर सकता है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में अवश्य डाउनलोड करें। उन्होंने इस दौरान एक और महत्वपूर्ण एप- दीक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आई गोट (इंटिग्रेटिड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) पोर्टल लांच किया है। इसके अंतर्गत दीक्षा एप को जोड़ा गया है। आई गोट पोर्टल से दीक्षा एप को डाउनलोड कर विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड के अलावा विभिन्न राज्यों के बोर्ड के अंतर्गत दी जाने वाली शिक्षा का इसमें समावेश किया गया है।