लखनऊ--सस्ते किराये की 25 एसी नई जनरथ सेवाएं लखनऊ को मिलीं_

लखनऊ--सस्ते किराये की 25 एसी नई जनरथ सेवाएं लखनऊ को मिलीं_
_
यात्रियों की मांग पर लंबी दूरी की इन सस्ती सेवाओं को लखनऊ रीजन के अलग-अलग डिपो में लगाई जाएंगी।_
_लखनऊ,राजधानी में रोडवेज के सस्ते किराये की एसी नई जनरथ बसों की संख्या बढऩे वाली है। इससे यात्रियों की यात्रा कम पैसे में और बेहतर होने वाली है। परिवहन निगम के बेड़े में कुल 250 जनरथ सेवाएं आने वाली हैं। इनमें से 25 बसें लखनऊ के हिस्से में हैं। यात्रियों की मांग पर लंबी दूरी की इन सस्ती सेवाओं को लखनऊ रीजन के अलग-अलग डिपो में लगाई जाएंगी। परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा ने बताया कि 250 एसी नई बसें आ रही हैं। इनका आवंटन भी कर दिया गया है। नोएडा को छोड़कर बाकी सभी 18 क्षेत्रों को इन्हें दे दिया गया है। मार्च तक सभी बसें संबंधित डिपो को भेज कर उनका संचालन मार्गों पर शुरू करा दिया जाएगा।_
*_इन जिलों को मिली हैं जनरथ_*
_लखनऊ 25, कानपुर 10, हरदोई 20, अयोध्या चार, गोरखपुर 10, वाराणसी 10, आमजगढ़ 10, प्रयागराज 10, चित्रकूट छह, देवीपाटन 10, इटावा 10, बरेली 25, मुरादाबाद 10, अलीगढ़ 20, सहारनपुर 25, मेरठ 10, आगरा 10 व गाजियाबाद को 25 जनरथ बसें मिली हैं।_