यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष 12 जनवरी को अमेठी मे
अमेठी 11 जनवरी 2020 कांग्रेस महासचिव/ यू पी प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्मदिन को अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी-द्धारा भव्य रुप से मनाया जायेगा
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगे
श्री सिंह ने बताया कि 12 जनवरी 2020 को अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में लगभग 351 वरिष्ठ कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सम्मान समारोह का आयोजन किया है। जिसमें अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अध्यक्ष बनने पर प्रथम अमेठी आगमन होगा।
अनिल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संघर्ष व सादगी के प्रतीक प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के अमेठी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है