पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने भाजपा का झंडा थामा

पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने भाजपा का झंडा थामा

बसपा सरकार में पर्यटन मंत्री रहे विनोद सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।राजधानी में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया ।श्री सिंह जनपद सुल्तानपुर से भारी भरकम काफिले के साथ राजधानी पहुंचे थे । उनके साथ आधा दर्जन से अधिक जिला पंचायत सदस्य ,200 ग्राम प्रधान व दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे।इस मौके पर कैबिनेट मिनिस्टर स्वामी प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, गोविंद नारायण शुक्ल, एमएलसीविजय बहादुर पाठक, जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।