ऑस्ट्रेलिया से चैम्पिन बन कर लौटी हॉकी खिलाड़ी व्यूटी डुंगडुंग का राँची आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

ऑस्ट्रेलिया से चैम्पिन बन कर लौटी हॉकी खिलाड़ी व्यूटी डुंगडुंग का राँची आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत


राँची: 3 से 8 दिसम्बर तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 3 नेशन जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम विजेता हुई, इस विजेता टीम में हमारे झारखण्ड की बेटी व्यूटी डुंगडुंग भी थी।आज व्यूटी का रांची आगमन पर हॉकी झारखण्ड के पदाधिकारियो के द्वारा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में जोरदार स्वागत किया गया,एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही व्यूटी को फूलमाला एवम बुके देकर सम्मानित किया गया,इस मौके पर हॉकी झारखण्ड के महासचिव विजय शंकर सिंह,सीईओ रजनीस कुमार,कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा,सँयुक्त सचिब माइकल लाल,खेल विभाग के राज्य समन्वयक श्री उमाशंकर जयसवाल सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।