महिला सुरक्षा को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने किया गोष्ठी का आयोजन छात्राओं को महिला आत्मरक्षा के सिखाये गुण

महिला सुरक्षा को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने किया गोष्ठी का आयोजन


छात्राओं को महिला आत्मरक्षा के सिखाये गुण


कछौना(हरदोई): प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा एवं उनकी आत्मरक्षा हेतु गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा हेतु आपातकालीन समय में प्रयोग किये जाने वाले टोलफ्री नंबरों जिसमें आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090 व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने महिलाओं की आत्मरक्षा हेतु आवश्यक टिप्स भी दिये। साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने एक एन्टी रोमियो टीम का भी गठन किया जोकि नगर के प्रमुख स्थानों जैसे चौराहों, विद्यालयों के निकट मौजूद रहकर छात्राओं व महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों या छेड़छाड़ करने वालों को धर दबोचेगी।
       इस अवसर पर जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रबन्धक डॉ०शिवराज सिंह पटेल, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, कॉलेज का समस्त स्टॉफ, पुलिस टीम में महिला कॉन्स्टेबल दीपा यादव, नीतू यादव व रिंकी मौजूद रहीं।