14 दिसंबर को कांग्रेस घेरेगी मोदी सरकार को,बड़े पैमाने पर दिल्ली में होगा प्रदर्शन।

14 दिसंबर को कांग्रेस घेरेगी मोदी सरकार को,बड़े पैमाने पर दिल्ली में होगा प्रदर्शन।


भोपाल@* केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस बड़े पैमाने पर 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने वाली हैं जिसमे कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे।


कांग्रेस के इस प्रदर्शन को मोदी सरकार के खिलाफ हल्लाबोल के रूप में देखा जा रहा हैं इस प्रदर्शन का नेतृत्व सोनिया गांधी ने अपने हाथ मे लिया हैं कांग्रेस के बड़े और दिग्गज नेता 14 दिसंबर को दिल्ली में जमा होंगे कांग्रेस ने कई राज्यो से रेल की बोगियां रिजर्व कर ली हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच सके। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई मंत्री इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।