कर्नाटक के 15 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची गुरुवार को जारी की।

कर्नाटक के 15 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची गुरुवार को जारी की। उप चुनाव के लिए पार्टी ने फिलहाल 13 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जो आज ही भाजपा में शामिल हुए हैं। कर्नाटक की 15 सीटों पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होंगे।इससे पूर्व अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस और जेडीएस के 16 विधायक आज भाजपा में शामिल हुए। इनमें अथणी से महेश कुमठहल्ली, कागवाड़ से श्रीमंतगौड़ा, गोकाक से रमेश जारकीहोली, येल्लापुर से शिवराम हेब्बार, हिरेकेरूर से बीसी पाटिल, विजयनगर से आनंद सिंह, चिक्क्बालापुर से के सुधाकर, केआर पुरम बैरट्ठी बसवराज, यशवंतपुर से एस टी सोमशेखर, महालक्ष्मी लेआउट से के गोपालैया, होसकेटे से एमटीबी नागराज, केआर पेट से केसी नारायण गौड़ा तथा हुणसूर विधानसभा क्षेत्र से ए एच विश्वनाथ आगामी उपचुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवार होंगे।शिवाजीनगर से कांग्रेस के अयोग्य ठहराए विधायक आर रोशन बेग आज भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि, बेग ने बुधवार को दावा किया था कि वह अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे


Popular posts
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
ओडिशा के क्वारंटाइन सेंटर से 200 मजदूर भागे,,
हाइकोर्ट ने एलडीए के विकास कार्यो की जांच के दिए आदेश.... 14 कॉलोनियों के विकास कार्यो की होंगी जांच....
सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में गए थे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे सांसद दुष्यंत सिंह कल संसद भवन भी पहुंचे थे दुष्यंत सिंह
नमामि गंगे की खुली पोल, गंगा जल ना तो पीने योग और ना ही नहाने के क़ाबिल।