झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची


कांग्रेस ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची रविवार को जारी कर दी। इसके साथ ही अभी तक पार्टी ने 29 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जगन्नाथपुर (एसटी) से सोना राम सिंकू, कांके (एससी) से राजीव कुमार के स्थान पर सुरेश बैथा और मंदार से सन्नी टोप्पो की उम्मीदवारी को मंजूरी दी।


झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होंगे। नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर को होगी। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ को झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था।


पार्टी की ओर से शनिवार रात दो उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी जिसमें वल्लभ का नाम प्रमुख है जिन्हें जमशेदपुर-पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है। इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्तमान में विधायक हैं। रामगढ़ से ममता देवी को टिकट दिया गया है।


 


Popular posts
न कलम बिकता है, न कलमकार बिकता है।
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
खेत से बाजरा की बाली लेकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़खानी लड़की के आरोप के मुताबिक लड़की के साथ किया बलात्कार
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
सास भी कभी बहू थी.....
Image