अमेठी मे गांधी परिवार की संस्था के  प्रबन्धक के खिलाफ छेडखानी सहित 11 धाराओ मे मुकदमा दर्ज

अमेठी मे गांधी परिवार की संस्था के  प्रबन्धक के खिलाफ छेडखानी सहित 11 धाराओ मे मुकदमा दर्ज


 



दलित महिला की तहरीर पर अमेठी के मुशीगंज थाने मे दर्ज हुआ मुकदमा
 


रामधीरज  यादव


 



अमेठी  । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की देखरेख में चलने वाले संजय गांधी अस्पताल के महा प्रबंधक भोला नाथ तिवारी सहिय 6 लोगो के खिलाफ जिले के मुंशीगंज थाने मे छेडखानी,एस सी एस टी अधिनियम सहित 11 धाराओ मे मुकदमा दर्ज हुआ है  ।


मु.अ.सं. 169 /2019 के मुताबिक संजय गांधी  अस्पताल के महा  प्रबन्धक भोला नाथ तिवारी ,कर्मी अवधेश तिवारी,राजेश बहादुर सिंह,रिजवान,जगदीश यादव तथा राजकरन के खिलाफ धारा 147,323,504,506,452,354(क),427,380,3(2){(va),3(1)(द),3(1)(ध) ,के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है
संजय गांधी  अस्पताल मे रही दलित महिला सफाई कर्मी  छुटका पत्नी मुनेश्वर निवासी सरायखेमा मुंशीगंज उम्र करीब 45 वर्ष की तहरीर पर उपरोक्त  के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है 


महिला का ओरोप है कि अस्पताल के प्रबंधक भोला तिवारी ने अपने उपरोक्त सहयोगियो को लेकर उसके साथ छेडखानी,घर मे घुस कर मारपीट,तोडफोड की है तथा जाति सूचक शब्दो का प्रयोग किया ।  


उधर अस्पताल के प्रबंधक भोला तिवारी  ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कुछ लोग साजिश कर रहे हैं छोटका उन्हीं की भाषा बोल रही है वही आरोप लगा रही है उनके ऊपर लगाये जा रहे आरोप निराधार है।


संजय गांधी अस्पताल संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट नई दिल्ली द्धारा संचालित है सोनिया गांधी  अध्यक्ष है जब कि राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,मोतीलाल बोरा,सतीश शर्मा ट्रस्टी है


मुंशीगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक नजबूल हुसैन नकवी ने बताया कि महिला के आरोपो के आधार पर मुकदमा दर्ज  कर जांच की जा रही है  ।