यूरोपीय सांसदों की जम्मू-कश्मीर यात्रा को प्रियंका ने बताया अनोखा राष्ट्रवाद

यूरोपीय सांसदों की जम्मू-कश्मीर यात्रा को प्रियंका ने बताया अनोखा राष्ट्रवाद


 


नई दिल्ली, 29 अक्टूबर । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को 27 सदस्यी यूरोपीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को जम्मू कश्मीर यात्रा की अनुमति देने के केन्द्र सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि यह अनोखा राष्ट्रवाद है।
ट्विटर पर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए प्रियंका ने कहा कि यूरोपीय सांसदों को सैर-सपाटा और हस्तक्षेप की इजाजत लेकिन भारतीय सांसदों और नेताओं को पहुंचते ही हवाई अड्डे से वापस भेजा गया। यह बड़ा अनोखा राष्ट्रवाद है।
उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संसद के एक प्रतिनिधिमंडल को जम्मू-कश्मीर की यात्रा की अनुमति दिए जाने की कांग्रेस सहित विभिन्न पक्षों ने तीखी आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा है कि यह देश की संसद के सदस्यों का अपमान है तथा यह भारतीय संप्रभुता पर हमला है। इसी क्रम में आज प्रियंका ने भी सरकार पर निशाना साधा है।
इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि जम्मू और कश्मीर के प्रायोजित दौरे के लिए यूरोप के सांसदों का स्वागत किया जाता है जबकि भारतीय सांसदों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इसमें कुछ तो बहुत गलत है


Popular posts
न कलम बिकता है, न कलमकार बिकता है।
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
खेत से बाजरा की बाली लेकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़खानी लड़की के आरोप के मुताबिक लड़की के साथ किया बलात्कार
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
सास भी कभी बहू थी.....
Image