महाराष्ट्र में भाजपा को बहुमत, हरियाणा में खट्टर की लुटिया डूबी 👎

महाराष्ट्र में भाजपा को बहुमत, हरियाणा में खट्टर की लुटिया डूबी 👎


महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा-कांग्रेस बहुमत से सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि इस बार भाजपा को पहले से कम सीटें मिलती दिख रही है। तो हरियाणा में पेंच फंसता दिख रहा है। यहां भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने के कारण स्पष्ट रूप से किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में कांग्रेस-भाजपा के नेता राज्य में सरकार बनाने को लेकर सक्रिय हो गए हैं।


महाराष्ट्र में चुनाव से पहले बीजेपी से कम सीटों पर चुनाव लड़ने को राजी हुई शिवसेना अब उसे आंख दिखाने की कोशिश में है। 162 सीटों पर लड़ने वाली बीजेपी 101 सीटों पर ही अटकती दिख रही है, जबकि शिवसेना 64 सीटें जीतती दिख रही है। रुझानों में बीजेपी को अनुमान के मुताबिक सीटें न मिलते देख शिवसेना अब 50-50 के फॉर्म्युले को याद दिला रही है।


हरियाणा में अभी तक की स्थिति के आधार पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है। हरियाणा में खेल फंस रहा है और ऐसे में अमित शाह और सोनिया गांधी ऐक्टिव हो गई हैं। मतगणना शुरू होने के बाद से अबतक कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आगे होती रही। ऐसे में जजपा यानी जननायक जनता पार्टी के किंगमेकर के तौर पर उभरने की संभावना बन रही है।


 


Popular posts
न कलम बिकता है, न कलमकार बिकता है।
राजस्थान के जयपुर में 28 फरवरी, सन् 1928 को दीनाभाना जी का जन्म हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वाल्मीकि जाति (अनुसूचित) से संबंधित इसी व्यक्ति की वजह से बामसेफ और बाद में बहुजन समाज पार्टी का निर्माण हुआ था।
खेत से बाजरा की बाली लेकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़खानी लड़की के आरोप के मुताबिक लड़की के साथ किया बलात्कार
लोहिया नगर मेरठ स्थित सत्य साईं कुष्ठ आश्रम पर श्री महेन्द्र भुरंडा जी एवं उनके पुत्र श्री देवेन्द्र भुरंडा जी ने बेसहारा और बीमार कुष्ठ रोगियों के लिए राशन वितरित किया।  
Image
सास भी कभी बहू थी.....
Image