*हरियाणा की नई विधानसभा में 90 में से 84 विधायक करोड़पति, एक दर्जन पर चल रहे आपराधिक केस
हरियाणा की नई विधानसभा में करोड़पतियों और अपराधियों का बोलबाला रहेगा। नए चुने गए कुल 90 विधायकों में से 84 विधायक करोड़पति हैं।
*भाजपा के चुने गए 40 विधायकों में 37 करोड़पति हैं, तो कांग्रेस के 31 विधायकों में से 29 करोड़पति हैं। विधानसभा के नए विधायकों की औसत संपत्ति 18.29 करोड़ रुपये है। एक दर्जन विधायकों पर आपराधिक मामले भी चल रहे हैं।*
यह खुलासा विधायकों की तरफ से चुनाव आयोग को दिये गए शपथ पत्र के विश्लेषण के बाद सामने आया है। चुनाव सुधार के लिए काम कर रही संस्था एडीआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक नई विधानसभा के लिए चुने गए बारह विधायकों पर आपराधिक केस चल रहे हैं। इनमें सात विधायकों पर गंभीर आपराधिक धाराओं में मामले विभिन्न अदालतों चल रहे हैं।